{"_id":"6a038ca8bf3b7a7c09096936","slug":"there-was-a-protest-last-month-as-well-ddu-administration-asked-for-a-weeks-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1318584-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : बैक पेपर लगने से आक्रोशित इंजीनियरिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : बैक पेपर लगने से आक्रोशित इंजीनियरिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्रों ने मंगलवार को कुलपति कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परीक्षा में कम अंक दिए गए हैं। एक महीने पहले भी शिकायत की थी लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। डीडीयू प्रशासन ने खामियां दुरुस्त करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।
इंजीनियिरिंग की विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने एक महीने पहले भी कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। उनका आरोप है कि कई छात्रों को अलग-अलग पेपरों में शून्य से लेकर, 1, 2, 3, 5,7 नंबर तक दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा में शामिल कुछ छात्रों को अनुपस्थित बताया जा रहा है। कई छात्रों के परिणाम में रिजल्ट इनकंप्लीट दिख रहा है। कई विद्यार्थियों का तीन से चार पेपरों में बैक लगा है। छात्रों ने निष्पक्ष जांच कर उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग की थी। उस समय डीडीयू प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द मामले को हल कर लिया जाएगा।
अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज विद्यार्थी मंगलवार को फिर कुलपति कार्यालय पहुंचे। इसकी सूचना पाकर इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे। छात्रों ने कहा कि लगातार देरी और स्पष्ट कार्रवाई नहीं होने से विद्यार्थियों में असंतोष और चिंता बढ़ रही है। डीडीयू प्रशासन ने एक सप्ताह का समय मांगा, जिसके बाद छात्र लौटे।