फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There should be proper management of time for success: Dr. Jyotsna

Gorakhpur News: सफलता के लिए समय का हो सही प्रबंधन: डाॅ. ज्योत्सना

Sat, 18 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
There should be proper management of time for success: Dr. Jyotsna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स का आज तीसरा दिन रहा। पहले सत्र में मुख्य वक्ता मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रयागराज के ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस की अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सिन्हा ने ''''''''टाइम मैनेजमेंट स्किल्स फॉर स्टूडेंट्स'''''''' विषय पर कहा कि आपका भविष्य उस बात पर निर्भर करता है जो आप आज करते हैं। सफलता के लिए समय प्रबंधन बहुत जरूरी है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस तरह के कोर्स को चलाने का उद्देश्य छात्रों के अंदर आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, प्राथमिकता तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी इंटरनेशनल हिंदी यूनिवर्सिटी में हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार शुक्ला ने व्यक्तित्व के बारे में व्याख्यान देते हुए कहा कि व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास से समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है। इसी से व्यक्ति में आत्मविश्वास एवं दृढ़ निश्चितता आती है। इस दौरान प्रो. अवनीश राय, डॉ. शायिका तंजील और विभागीय शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed