फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There should be no delay in projects, construction should be completed on time.

Gorakhpur News: परियोजनाओं में न हो देरी, समय से पूरा करें निर्माण

Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There should be no delay in projects, construction should be completed on time.
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने किया विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
विज्ञापन


गोरखपुर। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने बुधवार को शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों में देरी न हो। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कल्याण मंडपम, मेडिसिटी प्रोजेक्ट और अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल, आईटीएमएस और आईसीसीसी की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया। शहर के महत्वपूर्ण जलनिकासी बिंदु गोड़धोइया नाला और तकियाघाट नाले पर अधोसंरचना कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने जोर दिया कि जनता से जुड़ी परियोजनाएं सरकार की प्राथमिकता हैं और इनमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख सचिव ने नगर निगम सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोड़धोइया नाले के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में नाला निर्माण का कार्य पूर्ण करें। उन्हें बताया कि तमाम चुनौतियों के बीच निर्माण कार्य वर्तमान में 12 स्थानों पर जारी है। प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने बिछिया रेलवे कॉलोनी में नाला निर्माण के कार्यो का जाएजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता रतन सेन सिंह और अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने प्रमुख सचिव को बताया कि इस परियोजना से 17 वार्डों का सीवेज 38 एमएलडी के एसटीपी में उपचारित कर स्वच्छ जल रामगढ़ताल में छोड़ा जाएगा। इससे 2.20 लाख जनसंख्या सीधे लाभान्वित होगी। रामगढ़ताल की जल गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed