{"_id":"640ef3e22dae3ff57c0e2ea3","slug":"there-may-be-drizzle-in-gorakhpur-on-march-19-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: 19 मार्च को गोरखपुर में हो सकती है बूंदाबांदी, तेजी से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: 19 मार्च को गोरखपुर में हो सकती है बूंदाबांदी, तेजी से बदलेगा मौसम
Mon, 13 Mar 2023 03:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:28 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से गोरखपुर में 19 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर का मौसम धीरे-धीरे अब गर्मी का अहसास कराने लगा है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच 19 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो अपने सामान्य अधिकतम तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे बने रहने की संभावना है। लेकिन 17 मार्च को पश्चिमी हिमालय के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 19 और 20 मार्च को हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से गोरखपुर में 19 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।