{"_id":"666dfce94ae053e2cd01b6c4","slug":"there-is-a-need-to-work-for-the-all-round-progress-of-the-hindu-nation-mohan-bhagwat-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-591074-2024-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संघ प्रमुख से सीएम की नहीं हुई मुलाकात, मोहन भागवत ने कहा; गांव-गांव लगाए शाखा, जानें क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संघ प्रमुख से सीएम की नहीं हुई मुलाकात, मोहन भागवत ने कहा; गांव-गांव लगाए शाखा, जानें क्यों
Sun, 16 Jun 2024 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम संघ प्रमुख से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन पूरे दिन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, निरीक्षण की व्यस्तता के बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में चले गए। संघ प्रमुख गोरखपुर में आरएसएस शिविर में तीन दिनों से हैं।
विज्ञापन
आरएसएस चीफ मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद संघ प्रमुख से सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। संभावना है कि रविवार को मुलाकात हो सकती है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने हिंदू राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए कार्य करने को स्वयंसेवकों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की उन्नति तभी होगी जब हम धर्म, कर्म और समाज पथ पर चलेंगे। क्योंकि व्यक्ति से परिवार और परिवार से समाज बनता है।
विज्ञापन
इसी एसवीएम पब्लिक स्कूल में चल रहा है संघ का कार्यक्रम, सीएम योगी के आने की उम्मीद लगी रही
- फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को मानीराम चिउंटहा स्थित एसवीएम स्कूल में आरएसएस के अभ्यास वर्ग में हिंदू समाज के सर्वांगीण उन्नति विषय पर अपना उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो और वह मूल्यों के अनुकूल रहे तभी हिन्दू समाज की उन्नति होगी।
हम छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप के राष्ट्र पथ की राह का अनुकरण करेंगे तभी हिंदू समाज की सर्वांगीण उन्नति होगी। संघ प्रमुख ने कहा कि भेदभाव-छूआछूत, ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा और अपना-पराया के भेद को दूर करेंगे तभी अपना राष्ट्र समाज सशक्त रूप में खड़ा होगा।
संघ की शाखा
- फोटो : अमर उजाला
पुन: हम विश्वगुरू के पथ पर भारत मां को आसीन करा सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि शताब्दी वर्ष 2025 तक संघ के विस्तार से देश का कोई स्थान शेष न रह जाए। इसके लिए गांव-गांव शाखा लगाने की जरूरत है। शाखा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करना होगा।
सरसंघचालक ने प्रशिक्षु स्वयंसवकों को सामाजिक समरसता का पाठ भी पढ़ाया। समाज में तेजी से फैल रहे भेदभाव पर चिंता व्यक्त करे हुए उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है, जो समाज और राष्ट्र में विभेद की भावना को हवा दे रही है। हमें इसे रोकने के लिए आगे आना होगा। कार्यकर्ता विकास वर्ग में काशी, अवध और गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवक मौजूद रहे।