फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There is a need to stand on the intellectual traditions of Buddha and Kabir.

Gorakhpur News: बुद्ध और कबीर की वैचारिक परंपरा पर खड़े होने की जरूरत

Sun, 21 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
There is a need to stand on the intellectual traditions of Buddha and Kabir.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। बुद्ध से कबीर तक यात्रा के आठवें संस्करण के दूसरे दिन प्रेस क्लब में संगोष्ठी और कविता पाठ का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बुद्ध और कबीर की वैचारिक परंपरा पर दृढ़ता से खड़े होकर समानता, न्याय, लोकतंत्र और विचार स्वतंत्रता के आधार पर समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
संगोष्ठी के प्रारंभ करते हुए लेखक-विचारक अलख निरंजन ने कहा कि बुद्ध ऐसे विचारक हुए जिन्होंने पहली बार मनुष्य और धरती को चिंतन का केंद्र बनाया। बुद्ध की विचार परंपरा कबीर से होते हुए ज्योतिबा फूले, आंबेडकर तक जाती है। आज हमें उस विचार परंपरा के वाहकों की पहचान करनी है और संघर्ष को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

बुद्ध से कबीर तक संस्था के संरक्षक गुजरात के पूर्व डीजीपी डॉ. विनोद मल्ल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जनता और खासकर युवाओं के बीच भारत की साझी संस्कृति और संवैधानिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को सही तरीके से पहुंचाना है। पूर्वांचल की वैश्विक पहचान के रूप में बुद्ध और कबीर ने अपने विचारों के माध्यम से समाज और विश्व में शांति, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed