फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There are more hypertension patients in the city than in the villages.

Gorakhpur News: गांव के मुकाबले शहर में अधिक हैं हाइपर टेंशन के मरीज

Sat, 18 May 2024 04:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
There are more hypertension patients in the city than in the villages.
- एम्स के डॉ. यू वेंकटेश की सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन

- अनियमित दिनचर्या, शारीरिक श्रम में कमी से बिगड़ रही स्थिति



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वैसे तो यह कहा जाता है कि युवावस्था मस्ती में बीत जाती है, लेकिन सर्वे रिपोर्ट बताती है कि आजकल का युवा तनावग्रस्त है। देश में 15 से 49 वर्ष के बीच के 17.2 प्रतिशत आबादी हाइपर टेंशन की चपेट में है। इसमें से भी ग्रामीण आबादी (15.5 प्रतिशत) की तुलना में शहरी युवा (18.3 प्रतिशत) अधिक तनाव में हैं। इसकी बड़ी वजह अनियमित दिनचर्या के साथ ही गलत खानपान भी है। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता का अभाव भी एक बड़ा कारण है।
एम्स के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यू वेंकटेश ने देश भर के 803,211 लोगों के बीच हाइपर टेंशन पर एक सर्वे किया था। अध्ययन में 87 प्रतिशत महिलाएं और 13 प्रतिशत पुरुष थे। इनमें भी 70 प्रतिशत ग्रामीण और 30 शहरी थे। सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि देश के 17.2 प्रतिशत युवा हाइपर टेंशन के शिकार हैं। इसमें शहरी (18.3 प्रतिशत) और ग्रामीण (15.5 प्रतिशत) है। पुरुषों (18.2 की प्रतिशत) की तुलना में
विज्ञापन

महिलाएं (16.1 प्रतिशत) कम तनावग्रस्त है।
यह रिपोर्ट यह भी बता रही है कि देश में हरियाणा के युवा सबसे अधिक (32.25 प्रतिशत) तनावग्रस्त हैं। डॉ. यू वेंकटेश ने बताया कि शिक्षा की कमी, खानपान की गलत आदतों, शराब का सेवन, मधुमेह और वैवाहिक स्थिति के अलावा रोजगार और व्यवसाय का असर भी हाइपर टेंशन पर पड़ता है। अध्ययन का यह निष्कर्ष है कि स्वास्थ्य शिक्षा और जांच की व्यापक जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed