फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There are enough seats in trains going from Gorakhpur on the occasion of Holi festival.

Gorakhpur News: होली त्योहार में आने-जाने को न हो परेशान, इन ट्रेनों में है आपकी कंफर्म सीटें

Sun, 10 Mar 2024 03:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

होली की छुट्टियों में दिल्ली से गोरखपुर क्षेत्र में आने के लिए रेलवे का टिकट चाहते हैं, तो आप स्पेशल ट्रेनों में प्रयास करें। अभी तीन ट्रेनें घोषित हो चुकी हैं। इसके अलावा दो दिन में तीन और ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। इनमें स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक की लगभग 2800 सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
There are enough seats in trains going from Gorakhpur on the occasion of Holi festival.
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की छुट्टियों में दिल्ली से गोरखपुर क्षेत्र में आने के लिए रेलवे का टिकट चाहते हैं, तो आप स्पेशल ट्रेनों में प्रयास करें। अभी तीन ट्रेनें घोषित हो चुकी हैं। इसके अलावा दो दिन में तीन और ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। इनमें स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक की लगभग 2800 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


ट्रेन चलने से एक सप्ताह पहले इनकी बुकिंग शुरू होगी। पहली ट्रेन आनंदनगर से 21 मार्च को गोरखपुर के लिए चलेगी। इसकी बुकिंग 15 तारीख के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, अमृतसर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार की तलाश में गए गोरखपुर-बस्ती मंडल के लोग होली-दिवाली में घर आने का प्रयास करते हैं, लेकिन, गोरखपुर आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो गईं। इसके चलते लोग परेशान हैं। कोई प्राइवेट बसों में सीट बुक करा रहा है, तो कोई अन्य विकल्प तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने लोगों की इस दिक्कत को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव बनाया है। अभी दिल्ली से गोरखपुर के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई है। जो दो फेरों के लिए चलेंगी। इनमें स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकेंड और एसी फर्स्ट की कुल मिलाकर लगभग तीन हजार सीटें हैं। इसके अलावा सभी में जनरल सीटें भी लगी हैं। इन ट्रेनों का रेलवे ने नंबर जारी कर दिया है, अब इनके चलने की तारीख से एक सप्ताह पहले सीटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

लगाए जाएंगे अतिरिक्त कर्मचारी
होली पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गोमतीनगर, देवरिया, छपरा आदि बड़े स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा हर स्टेशन पर आरपीएफ जवानों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे कि यात्रियों और सामानों की जांच-पड़ताल की जा सके।

अभी इनमें मिल सकती हैं सीटें

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम सीटें
05115/05116 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस 1040
05023/05024 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस 1024
05531/05532 आनंद विहार-रक्सौल होली स्पेशल 744


टिकट काउंटर या अधिकृत दुकान से ही लें टिकट
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू हो गई है। अपने रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी कर रेलवे के आरक्षित काउंटर या किसी अधिकृत सेंटर से ही टिकट की बुकिंग करें। यात्रा के दौरान जरूरत भर सामान ही लेकर चलें, जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी परेशानी न हो।


त्योहार में यात्रियों की सुविधा के लिए कई तैयारियां की गई हैं। जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे चलती ट्रेन पर रंग या पत्थर फेंकने जैसी घटनाएं न हों।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed