{"_id":"6304a62b3297aa399222b574","slug":"theft-in-two-educational-institutions-of-chillupar-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चिल्लूपार विधायक के दो शिक्षण संस्थानों में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चिल्लूपार विधायक के दो शिक्षण संस्थानों में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर
Tue, 23 Aug 2022 03:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:34 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी का गायघाट में एसकेएसपी जूनियर हाईस्कूल व कावेरी देवी महिला महाविद्यालय नाम से दो शिक्षण संस्थान है। दोनों एक ही परिसर में है। संचालन हरेंद्र नाथ त्रिपाठी करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गायघाट में स्थित कावेरी देवी महिला महाविद्यालय व एसकेएसपी जूनियर हाईस्कूल में रविवार रात चोरी हो गई। खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी में रखा रखा 3.75 लाख रुपये नकद चुरा लिया। सीओ गोला जगतराम कनौजिया के साथ कोतवाली की टीम पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी का गायघाट में एसकेएसपी जूनियर हाईस्कूल व कावेरी देवी महिला महाविद्यालय नाम से दो शिक्षण संस्थान है। दोनों एक ही परिसर में है। संचालन हरेंद्र नाथ त्रिपाठी करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर कर्मचारी खिड़की का शीशा टूटा देखे तो हैरत में पड़ गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा था। आलमारी में रखे तीन लाख 75 हजार नकद के अलावा तीन एलईडी टीवी, चार सीपीयू, दो मानीटर, एक पंखा, तीन लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया। बताया कि उन्होंने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अवैध खनन में शामिल पांच डंपर सीज
ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार सदर वशिष्ठ शर्मा ने ऊंचगांव के पास से मिट्टी लदे पांच डंपर को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पांचों वाहन अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे थे। सभी को सीज कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को ऊंचगांव में राप्ती नदी के समीप जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर ढुलाई का काम चल रहा था। सूचना पर रात करीब 9:30 बजे कुई बाजार मुख्य मार्ग पर पांच डंपर को पकड़कर खोराबार पुलिस को सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने पांच डंपर पकड़कर पुलिस को सौंपा है जिसे सीज किया गया। संवाद