{"_id":"6647f1276ad78f8e80025fc6","slug":"theft-in-the-closed-house-of-former-bar-association-president-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-561872-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के बंद मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के बंद मकान में चोरी
Sat, 18 May 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो
सुबह ताला टूटा देख पड़ोसी को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष रहे राधेश्याम पांडेय के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार की रात कीमती सामान उठा ले गए। सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला ने ताला टूटा देख चोरी की जानकारी उनके बेटे को दी। पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, राधेश्याम पांडेय का हुमायूंपुर दक्षिणी में मकान है। उनके बेटे प्रवीण चंद्र पांडेय मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। प्रवीण दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं। वह 15 मई को पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर गए हैं। उनकी मां राजेंद्रनगर कॉलोनी में मायके गई हुई हैं। वह प्रतिदिन मकान की लाइट जलाने के लिए बाहर गेट के ताले की चाबी पड़ोसी को दिए हैं। पड़ोस की महिला सुबह लाइट बुझाने पहुंची तो ताला टूटा देखा।
चोरी की जानकारी प्रवीण के साथ उनके जीजा शशिमौली पांडेय को दी गई। शशिमौली ने तहरीर दी है। पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है।