फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The work of connecting neighborhood drains and smaller drains to the main drain is yet to be completed.

Gorakhpur News: मानसून सिर पर, गोड़धोइया नाले का काम अधूरा-मोहल्लों में जलभराव की आशंका

Thu, 02 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:29 AM IST
सार

जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि गोड़धोईया नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल संपर्क नालों का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर सभी संपर्क नालों को मुख्य नाले से जोड़ दिया जाएगा। उनका दावा है कि इसके बाद अधिक बारिश में भी आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
The work of connecting neighborhood drains and smaller drains to the main drain is yet to be completed.

विस्तार

शहर के प्रमुख जलनिकासी प्रोजेक्ट गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार नहीं हो सका है। नाले का निर्माण पूरा होने का दावा किया जा रहा है लेकिन कार्य अभी भी जारी है और कई मोहल्लों के छोटे नालों को मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। इससे नाले से सटे मोहल्लों में जलभराव हो सकता है।

विज्ञापन


बारिश के दौरान बशारतपुर, अशोक नगर, रामजानकी नगर, खजांची चौराहा, रेल विहार, राप्ती नगर और स्पोर्ट्स कॉलेज क्षेत्र में जलभराव की आशंका बनी हुई है। वहीं प्रीत विहार, राजनगर, शक्ति नगर, शिवपुर, सहबाजगंज, आदित्यपुरी, धर्मपुर, शाहपुर, आवास विकास कॉलोनी, घोषीपुरवा, मैत्रीपुरम और बिछिया का पानी भी इसी नाले में जाता है लेकिन कई स्थानों पर संपर्क नाले अधूरे हैं।

विज्ञापन

विगत दिनों हुई बारिश में कई मोहल्लों में जल भराव हो गया था। राजनगर कॉलोनी के विकास सिंह का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले ही परियोजना पूरी हो जानी चाहिए थी। वहीं शक्ति नगर कॉलोनी के अमरजीत चौहान ने बताया कि हाल की बारिश में भी कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि गोड़धोईया नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल संपर्क नालों का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर सभी संपर्क नालों को मुख्य नाले से जोड़ दिया जाएगा। उनका दावा है कि इसके बाद अधिक बारिश में भी आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed