फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The women sitting in the auto rickshaw snatched the elderly woman's chain.

Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिलाओं ने उड़ाई बुजुर्ग महिला की चेन

Wed, 17 Dec 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The women sitting in the auto rickshaw snatched the elderly woman's chain.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। पिपराइच से सूरजकुंड लौट रही महिला की ऑटो में बैठी महिलाओं ने बातों में उलझाकर सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़िता के बेटे सूरज यादव की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने घटना के दस दिन बाद सोमवार को अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात की तस्वीर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज की मदद से शातिर महिलाओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी माया देवी बीते छह दिसंबर की शाम पिपराइच स्थित अपनी बहन के घर से ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। ऑटो जब असुरन चौराहे के पास पहुंचा, तभी उसमें तीन महिलाएं और सवार हो गईं। इनमें से एक महिला की गोद में बच्ची थी। आरोप है कि ऑटो में बैठते ही महिलाओं ने माया देवी को बातचीत में उलझाना शुरू कर दिया और बच्ची को उनके पैरों के पास बैठा दिया। पीड़िता ने इस पर कई बार आपत्ति भी जताई, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर माया देवी के गले से चेन उड़ा दी। कुछ दूरी पर धर्मशाला से पहले स्टेशन जाने वाली सड़क के पास तीनों महिलाएं ऑटो से उतर गईं। आगे उतरने पर जब पीड़िता ने अपने गले की ओर देखा तो चेन गायब थी। उन्होंने बेटे को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने वारदात गोरखनाथ थानाक्षेत्र की होने की बात कह टाल दिया। करीब 10 दिन तक चक्कर काटने के बाद पीड़ित के बेटे ने एसपी सिटी से गुहार लगाई। इसके बाद शाहपुर पुलिस ने पीड़िता के बेटे सूरज यादव के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि ऑटो रूट व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed