फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The wait is over, vehicles will be able to ply on Saryu

Gorakhpur News: खत्म हुआ इंतजार, 15 अप्रैल से सरयू पुल पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Mon, 08 Apr 2024 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, vehicles will be able to ply on Saryu
- बड़हलगंज में सरयू नदी पर फोरलेन पुल का एक लेन बनकर तैयार, अगस्त तक दूसरी लेन भी हो जाएगी पूरी
विज्ञापन

- पटना चौराहे पर जाम से अब मिल जाएगा निजात

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़हलगंज। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर लोगों का आवागमन आसान होगा। बड़हलगंज-दोहरीघाट के बीच सरयू नदी पर बन रहे पुल की एक लेन का काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग होने के बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों की मानें तो 15 अप्रैल से वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उपनगर के पटना चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिल जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रसाद पाल ने बताया कि पुल के पश्चिमी हिस्से का एक लेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल की एक लेन की टेस्टिंग भी कर ली गई है। पुल से एनएचएआई के वाहन फर्राटा भर रहे हैं। वर्तमान में पुल की रेलिंग पर पेंटिंग-फिनिशिंग व मार्किंग का काम चल रहा है। डिवाइडर के बीच पौधरोपण भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह तक दूसरे लेन का भी निर्माण पूरा कर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसका काम काफी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बड़हलगंज में कुरांव से मऊ जनपद के दोहरीघाट नई बाजार तक 12 किलोमीटर की लंबाई में बाईपास बनाया गया है। जिसमें 1250 मीटर लंबा पुल सरयू नदी पर बनाया गया है। ओझौली के आगे सरयू पुल के लिए दोनों लेन पर 27-27 पिलर पर पुल बनाया गया है। एलएचएस (लेफ्ट हैंड साइड) पर सभी पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इस पर वाहन फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

आज आला अधिकारी लेंगे जायजा

गोरखपुर -वाराणसी फोर लेन पर बने पुल का सोमवार को जनपद के आला अधिकारी जायजा लेंगे। इसके बाद वह तय करेंगे कि इस पर कब से आवागमन शुरू होगा। फिलहाल जिम्मेदार अधिकारी 15 अप्रैल से इसे आमजन के लिए खोलने का दावा कर रहे हैं।


-----------------------

ओवरब्रिज एक नजर में

बजट : 1030 करोड़ रुपये

पूरा हुआ कार्य : 80 प्रतिशत

ब्रिज की लंबाई: करीब 1300 मीटर

गोरखपुर से बड़हलगंज तक फोरलेन की लंबाई : 65.62 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed