फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim gave a complaint to Gulriha police, investigation started

Gorakhpur News: बिहार के दंपती से झाड़-फूंक के नाम पर 2.67 लाख रुपये की ठगी

Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The victim gave a complaint to Gulriha police, investigation started
पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन


गुलरिहा। थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर बिहार के एक दंपती से 2.67 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मनवाझोल निवासी बसंती देवी पत्नी शंभू सिंह की रिश्तेदारी चिलुआताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी किशोरी के यहां है। करीब दस माह पूर्व उनका चंदन निवासी जैनपुर बड़का टोला और रामअचल निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद, थाना गुलरिहा से किसी माध्यम से संपर्क हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि घर में भूत-प्रेत बाधा दूर करने और विशेष पूजा-पाठ कराने के नाम पर दोनों और कथित ओझाओं ने दंपती से ऑनलाइन माध्यम से 2 लाख 67 हजार 500 रुपये ले लिए। पीड़ित दंपती का कहना है कि जब कथित पूजा-पाठ के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed