{"_id":"6a6fb0562fadc967f60643d4","slug":"the-vice-chancellor-inaugurated-the-facility-at-gorakhpur-university-on-sunday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1406016-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रावासों में एसी कॉमन हॉल, वाचनालय और वाई-फाई की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रावासों में एसी कॉमन हॉल, वाचनालय और वाई-फाई की शुरुआत
Mon, 03 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को कुलपति ने किया लोकार्पण
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने लगी हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रविवार को संत कबीर, बिस्मिल व राम प्रताप शुक्ल छात्रावासों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एसी कॉमन हॉल एवं वाचनालय का लोकार्पण और वाई-फाई नेटवर्क का शुभारंभ किया।
नवनिर्मित कॉमन हॉल और वाचनालय में हाईस्पीड वाई-फाई, केंद्रीयकृत एसी, अध्ययन कक्ष, प्रेरक विचारों का प्रदर्शन व विद्यार्थियों के मनोरंजन और तनाव कम करने के लिए इंडोर गेम्स की व्यवस्था की गई है। इस दौरान कुलपति ने छात्रावासों की शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासियों से कहा कि वे उपलब्ध सुविधाओं का जिम्मेदारी के साथ उपयोग और उनका संरक्षण सुनिश्चित करें।
मुख्य अभिरक्षक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि छात्रावासों को केवल आवासीय परिसर नहीं बल्कि अध्ययन, नवाचार और व्यक्तित्व विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होंगी।