फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Varanasi City Express will now run daily to the Nepal border via Gorakhpur.

Gorakhpur News: अब रोजाना नेपाल बाॅर्डर तक गोरखपुर होकर चलेगी वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

Fri, 31 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The Varanasi City Express will now run daily to the Nepal border via Gorakhpur.
गोरखपुर। स्पेशल ट्रेन के रूप में वाराणसी-गोरखपुर-बहराइच स्पेशल ट्रेन अब एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में रोजाना नेपाल बॉर्डर तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को बहराइच (नेपालगंज रोड) तक चलाने की मंजूरी दे दी है। नियमित एक्सप्रेस ट्रेन चलने से किराया भी 50 से 70 रुपये कम हो जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह से इस ट्रेन को नियमित चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन



रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने 28 जुलाई को इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को आदेश जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार वाराणसी सिटी-गोरखपुर-नेपालगंज (15132) वाराणसी सिटी से रात 10.35 बजे प्रस्थान कर सुबह चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर 11:20 बजे नेपालगंज पहुंचेगी। वापसी यात्रा में नेपालगंज-गोरखपुर-वाराणसी सिटी (15131) नेपालगंज से शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर देर रात 12:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर सुबह 5:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

अभी तक यह ट्रेन बहराइच तक चल रही थी लेकिन अब इसका विस्तार एक स्टेशन आगे नेपालगंज तक किया गया है। स्पेशल ट्रेन चलने के कारण समय ज्यादातर विलंब से पहुंचती थी। अब समय पालन में भी सुधार होगा और किराया भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
नकहा जंगल, पीपीगंज, कैंपियरगंज, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, पयागपुर, बहराइच, रिसिया, नानपारा, नेपालगंज रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed