{"_id":"6a18ab662f0289eb490f6afc","slug":"the-union-has-demanded-from-the-administration-to-settle-the-pending-files-soon-and-pay-the-employees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1336310-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लंबित एरियर भुगतान पर पीआरकेएस ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लंबित एरियर भुगतान पर पीआरकेएस ने जताई चिंता
Fri, 29 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 29 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ मंडल के विद्युत विभाग के कर्मचारियों के ओवरटाइम और एरियर भुगतान में हो रही देरी को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने चिंता जताई है। संघ का कहना है कि मुख्यालय से टीपीटी को शामिल करने के स्पष्ट निर्देश जारी होने और मंडल कार्यालय की ओर से लेखा विभाग को पत्र भेजे जाने के बाद भी भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। संघ ने प्रशासन से लंबित फाइलों का जल्द निस्तारण कर कर्मचारियों को भुगतान देने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों की भावनाओं को देखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात उठाई जाएगी।
विज्ञापन