{"_id":"69221223aaa3d85b0b0c1d9a","slug":"the-troubles-of-hp-gas-customers-are-not-ending-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1142933-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खत्म नहीं हो रही एचपी गैस के ग्राहकों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खत्म नहीं हो रही एचपी गैस के ग्राहकों की परेशानी
विज्ञापन
-गैस सिलिंडर के लिए गोदाम और एजेंसियों के लगा रहे चक्कर
- सोमवार तक हो सकता है समस्याओं का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रेालियम के रसोई गैस सिलिंडर की रिफिल कम होने से ग्राहकों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गैस लेने के लिए ग्राहक गोदाम व एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। एचपी के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को हर दिन से ज्यादा गैस की रिफिलिंग की गई है। सोमवार तक ग्राहकों की समस्या का समाधान हो सकता है।
जिले में एचपी के लगभग एक लाख उपभोक्ता हैं। लगभग 10 एजेंसियां के माध्यम से जिले में इसकी आपूर्ति की जाती हैं। शनिवार को भी एचपी के ग्राहक विभिन्न एजेंसियों पर पहुंचकर अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग की स्थिति की जानकारी के लिए परेशान रहे। एजेंसियों में बैठे कर्मचारियों की ओर से बताया जा रहा है कि गैस की आवक कम हो रही है। पर्ची कटाने के दो दिन बाद गोदाम से गैस सिलिंडर लिया जा सकता है।
विष्णु नगर काॅलोनी निवासी आरडी दूबे का कहना है कि गैस सिलिंडर मोबाइल से बुक करने के बाद एजेंसी नहीं आना पड़ता था। अब गैस नहीं मिल रही है तो एजेंसिंयों में आकर पता करना पड़ रहा है। मोहनापुर निवासी अगस्त मुनि ने बताया कि गैस की बुकिंग कर चुके हैं, दो दिन से एजेंसी पर जाकर पता कर रहे हैं। फिलहाल अपने पड़ोसी से सिलिंडर लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
एचपी कंपनी के एरिया मैनेजर राकेश भारती ने बताया कि सिलिंडर रिफिल करने की संख्या शनिवार को बढ़ी है, अब समस्या नहीं है। ग्राहकों काे सिलिंडर मिल रहा है। बची समस्या का समाधान भी सोमवार तक हो जाएगा।
-- -- -- -- --