फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The tiger was kept in the night cell of the Gorakhpur zoo hospital

Gorakhpur Zoo: लखीमपुर खीरी से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया बाघ- स्वभाव से थोड़ा उग्र

Sat, 18 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 02:38 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसी को देखते हुए बाघ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। यह बाघ पूरी तरह व्यस्क है और स्वभाव से थोड़ा उग्र बताया जा रहा है, इसलिए इसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
The tiger was kept in the night cell of the Gorakhpur zoo hospital
रेस्क्यू कर लाया गया बाघ - फोटो : सत्रोत-चिड़ियाघर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के जंगलों से रेस्क्यू किए गए एक व्यस्क बाघ को गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान में लाया गया है। बाघ को बृहस्पतिवार की रात सुरक्षित तरीके से चिड़ियाघर पहुंचाया गया, जहां उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसी को देखते हुए बाघ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। यह बाघ पूरी तरह व्यस्क है और स्वभाव से थोड़ा उग्र बताया जा रहा है, इसलिए इसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर प्रशासन ने बाघ को नाइटसेल में रखा है। पशु चिकित्सकों की टीम उसकी सेहत की नियमित जांच कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से समय रहते निपटा जा सके। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाघ को फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed