फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The ticket counter and enquiry centre of the railway station will be shifted near the gate.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र गेट के पास होगा शिफ्ट

Thu, 29 Jan 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The ticket counter and enquiry centre of the railway station will be shifted near the gate.
- स्टेशन भवन का हो रहा पुनर्विकास, गेट नंबर पांच और छह के पास बनेगा अस्थायी टिकट काउंटर
विज्ञापन

- स्थायी होल्डिंग एरिया के लिए भी तलाशी जा रही जमीन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत अब भवन के मुख्य हिस्से का निर्माण होगा। इसके लिए जनरल टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र को गेट के पास शिफ्ट किया जाएगा। यहीं पर पार्क के पास स्थायी रूप से होल्डिंग एरिया के निर्माण के लिए भी जगह चिह्नित की जाएगी। इसके बाद स्टेशन भवन में तोड़फोड़ शुरू की जाएगी।

रेलवे की योजन के मुताबिक, गेट नंबर पांच और छह के बीच पार्क की जगह को इस्तेमाल किया जाएगा। यहां टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र स्थापित करने के लिए अस्थायी रूप से निर्माण कराया जाएगा। जबकि, दफ्तरों को भी कहीं शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है ताकि निर्माण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन

स्टेशन भवन को पांच हिस्सों में बांटकर निर्माण कराया जा रहा है। पश्चिमी हिस्से में बहुमंजिली इमारत तेजी से बन रही है। यहां मल्टीलेवल पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स होगा। स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत अब दो एफओबी ही रहेंगे। एक जीआरपी थाने के पास और दूसरा एफओबी पूर्व की तरफ बनाया जाएगा। जीआरपी के पास वाला एफओबी का निर्माण भी शुरू हो गया है। वहीं, पश्चिम दिशा में बजट होटल बनाया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के पुनर्विकास पर 498 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गोरखपुर जंक्शन स्टेशन का पुनर्विकास आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। वर्तमान में करीब 93 हजार यात्री रोजाना इस स्टेशन से आते-जाते हैं जिसके अगले 50 साल बाद बढ़कर ढाई लाख हो जाने की संभावना है। नए स्टेशन भवन में रूफ प्लाजा से प्लेटफॉर्मों और प्रवेश एवं निकास द्वार को 38 लिफ्ट, 22 एस्कलेटर एवं दो ट्रैवेलेटर के माध्यम से जोड़ा जाएगा। 300 वर्ग मीटर में टिकट खिड़कियां बनाई जाएंगी। स्टेशन परिसर में कंजेशन फ्री प्रवेश एवं निकास का प्रावधान किया जाएगा। दो मल्टीपरपज वाणिज्यिक टॉवर बनाए जाएंगे। इसमें मल्टीलेवल कार पार्किंग, बजट होटल, कामर्शियल शॉप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed