{"_id":"6afde33513f3e1e61b0fc093","slug":"the-three-hour-paper-will-now-have-to-be-completed-in-two-hours-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1035-168344-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन घंटे का पेपर अब दो घंटे में हल करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन घंटे का पेपर अब दो घंटे में हल करना होगा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगी। इस बार विद्यार्थियों को बदली हुई परीक्षा व्यवस्था के अनुसार तैयारी करनी होगी। अब तक तीन घंटे में हल होने वाले विस्तृत उत्तरीय और वर्णनात्मक प्रश्नपत्रों के लिए सिर्फ दो घंटे मिलेंगे।
विश्वविद्यालय ने परीक्षा अवधि में एक घंटे की कटौती करने के साथ ही उत्तरों की निर्धारित शब्द सीमा भी घटा दी है। इस बदलाव से विद्यार्थियों को कम समय में प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं, विश्वविद्यालय का उद्देश्य परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द पूरी कर शैक्षणिक कैलेंडर को व्यवस्थित करना है, ताकि कक्षाओं के संचालन के लिए अधिक समय मिल सके।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि शासन स्तर से परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया कम समय में पूरी करने के निर्देश मिल रहे थे। इससे शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो और विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसी उद्देश्य से परीक्षा अवधि और उत्तरों की शब्द सीमा में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा अवधि और शब्द सीमा में कटौती के बाद विद्यार्थियों को पहले तीन घंटे में प्रश्नों को पढ़ने, उत्तरों की रूपरेखा तैयार करने और विस्तार से लिखने के लिए पर्याप्त समय मिलता था। अब दो घंटे में प्रश्नों को समझकर निर्धारित शब्द सीमा में उत्तर पूरा करना होगा। शब्द सीमा में कितनी कमी की गई है, इसकी जानकारी संबंधित प्रश्नपत्रों और परीक्षा निर्देशों के अनुसार मिलेगी।