फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Thailand connection reveals the secrets of smuggling, making Gorakhpur the new hub of gold and hawala networks.

Gorakhpur News: थाईलैंड कनेक्शन से खुल रही तस्करी की परतें, गोरखपुर बना सोना और हवाला नेटवर्क का नया ठिकाना

Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The Thailand connection reveals the secrets of smuggling, making Gorakhpur the new hub of gold and hawala networks.
गोरखपुर। अब गोरखपुर सोना तस्करी और अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के एक नए ठिकाने के रूप में जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने थाईलैंड से जुड़े तस्करी गिरोह की जांच के दौरान गोरखपुर लिंक की पुष्टि की है। शनिवार को कौड़ीराम क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जो हाल ही में थाईलैंड से लौटा है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद देर रात उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि थाईलैंड, म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते सोना तस्करी और हवाला लेन-देन का नेटवर्क भारत के पूर्वी हिस्से तक फैला हुआ है। इसमें गोरखपुर एक प्रमुख ठिकाने के रूप में उभरा है। जांच के दौरान एजेंसी को यह भी पता चला कि कुछ व्यक्ति, जो पहले थाईलैंड में आर्थिक या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे, वे हाल ही में गोरखपुर लौटकर यहां छिपे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कौड़ीराम-परसापार क्षेत्र में पकड़ा गया युवक इसी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। एजेंसी ने उसके पासपोर्ट, यात्रा इतिहास और बैंक ट्रांजेक्शन की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कई संदिग्धों के पास एक से अधिक पासपोर्ट हैं। उन्होंने इन्हें विदेश यात्रा के लिए अलग-अलग पहचान से इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्धों के बैंक खातों में विदेशी मुद्रा के लेन-देन और डिजिटल वॉलेट ट्रांसफर के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनके हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। एजेंसी अब इन खातों और वॉलेट एड्रेस की निगरानी कर रही है। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय और इमिग्रेशन विभाग से रिकॉर्ड क्रॉस-वेरिफाई किया जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर विदेश यात्राएं की गईं।
जांच की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ ने तकनीकी टीमों को लोकेशन ट्रेसिंग और सर्विलांस के लिए लगाया है। वहीं, स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट किया गया है ताकि संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर सिर्फ ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि यह गिरोह के आर्थिक संचालन का भी केंद्र बनता जा रहा है। हर स्तर पर जांच तेज कर दी गई है। एसटीएफ का मानना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल एजेंसी विदेशी खातों और संदिग्ध ट्रांजेक्शनों की बारीकी से मनी ट्रेल जांच कर रही है।



तस्करी के शक में कौड़ीराम से एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। जो हाल ही में थाइलैंड से लौटा है। प्राथमिक जांच में तस्करी से जुड़े साक्ष्य न मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया।
- सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed