फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The temperature rises... the sun and westerly wind are wreaking havoc

Gorakhpur News: चढ़ा पारा.. कहर ढा रही धूप और पछुआ हवा

Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The temperature rises... the sun and westerly wind are wreaking havoc
फोटो
विज्ञापन

43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान, लू ने किया परेशान
सात दिन से लगातार बढ़ रही है गर्मी, सोमवार को पारे में करीब एक डिग्री का उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानसून से पहले गर्मी सितम ढा रही है। बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। तेज धूप और पछुआ हवा ने इतना परेशान कर दिया है कि बाहर निकलने पर लू झुलसा दे रही हैं। सोमवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। अधिकतम तापमान जहां एक डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ 43.1 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार की अपेक्षा ये करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। डॉक्टर्स की मानें तो थोड़ी भी लापरवाही इस वक्त बीमार बना सकती है। गर्मी में सतर्कता न बरतने से हीट वेव जानलेवा भी साबित हो सकती है।
गर्मी और लू के बीच शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज धूप के साथ राजस्थान की ओर से आ रही पछुआ हवा चलने के कारण राजस्थान की रेतों से गर्मी हवा आ रही है। इस कारण गर्मी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं, वहीं विभाग ने पहले से ही हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अधिक गर्मी के कारण लोग अपनी दिनचर्या बदल रहे हैं। तेज धूप में खड़े रहकर कार्य करना संभव नहीं है, इसलिए लोग रात में कार्य करा रहे हैं। जिन्हें यात्रा करनी है कि वे दोपहर की बजाए रात या सुबह सवेरे घर से बाहर निकलना मुनासिब समझ रहे हैं। गर्मी अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो जा रहे हैं, जिससे लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस कारण एसी, कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जून तक मानसून के आगमन का समय
राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में 18 जून तक मानसून पहुंचने का सामान्य समय है। फिलहाल दक्षिणी ओडिसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के पास मानसून है, लेकिन यह अब तक बिहार नहीं पहुंचा है। मानसून की सक्रियता पर ही आगे बताया जा सकता है कि यूपी में में कब तक मानसून का आगमन होगा।
---
यूं चढ़ा है पारा
जून- अधिकतम तापमान
10- 43.1
9- 42.2
8- 42.2
7- 40.2
6- 35.8
5- 39.8
4- 38.9
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed