फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The teachers' union and the BSA (Basic Shiksha Adhikari) are at loggerheads over the transfers.

Gorakhpur News: स्थानांतरण को लेकर शिक्षक संघ व बीएसए आमने-सामने

Sat, 27 Dec 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The teachers' union and the BSA (Basic Shiksha Adhikari) are at loggerheads over the transfers.
- जिले में अध्यापकों के लिए चल रही स्थानांतरण की प्रक्रिया, काउंसलिंग में गलत सूची होने का आरोप
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार को देर रात जारी हुआ था आदेश, वरिष्ठता पर नहीं है कोई स्पष्टत दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत सरप्लस शिक्षकों के समायोजन को लेकर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में शिक्षक संगठनों और बीएसए के बीच नोकझोंक हो गई। बृहस्पतिवार देर रात जारी सूचना में सरप्लस शिक्षकों को एकल शिक्षक वाले और बिना शिक्षक के विद्यालयों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही शिक्षकों को अगले ही दिन शुक्रवार को सभी अभिलेखों के साथ बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर काउंसलिंग कराने को कहा गया, जिस पर शिक्षक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई।
शिक्षक नेताओं का आरोप है कि जारी सूचना में वरिष्ठता निर्धारण को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। यह भी नहीं बताया गया कि समायोजन वरिष्ठता के आधार पर होगा या कनिष्ठता के आधार पर। किस शिक्षक को किस विद्यालय में भेजा जाएगा, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह अस्पष्ट रही, जिससे शिक्षकों में रोष और असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि 250 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, ग्रामीण क्षेत्रों की सूची में भी भारी गड़बड़ी पाई गई है। कई विद्यालयों में रिक्त और सरप्लस पदों का विवरण वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। इसके अलावा अनेक शिक्षकों को सूचना देर से मिली, जबकि पूरी प्रक्रिया के लिए केवल एक दिन का ही समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों का कहना है कि गलत सूची और स्पष्ट प्रक्रिया के अभाव में किया गया समायोजन विवादों को जन्म देगा, इसलिए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पुन: किया जाना चाहिए।
इस संबंध में बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि त्रुटियों को लेकर डेटा संशोधन किया जा रहा है। जल्द ही जो भी कमियां हैं, उसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed