{"_id":"6a4ec0bb17f786d9b3037dc8","slug":"the-student-is-from-bengaluru-this-time-he-was-severely-distressed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1378820-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव: AIIMS के छात्र ने खाईं नींद की गोलियां, ड्यूटी रूम में बिगड़ी तबीयत-इमरजेंसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव: AIIMS के छात्र ने खाईं नींद की गोलियां, ड्यूटी रूम में बिगड़ी तबीयत-इमरजेंसी में भर्ती
Thu, 09 Jul 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:57 AM IST
सार
पढ़ाई और मानसिक रूप से परेशान छात्र मंगलवार रात को ड्यूटी के समय ही दवा खाकर ड्यूटी कक्ष में ही सो गया। इससे बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल साथियों ने समय से उसे इमरजेंसी में भर्ती करवा कर उपचार शुरू करवा दिया, जिससे उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नींद की गोली खाने से सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र की तबीयत बिगड़ गई। एम्स के सर्जरी विभाग में छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ने पर इमरजेंसी में उसे भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था। छात्र बंगलूरू का रहने वाला है। इस बार वह मानसिक रूप ज्यादा से परेशान था। इसकी वजह से उसकी मां भी साथ आईं हैं।
विज्ञापन
पढ़ाई और मानसिक रूप से परेशान छात्र मंगलवार रात को ड्यूटी के समय ही दवा खाकर ड्यूटी कक्ष में ही सो गया। इससे बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल साथियों ने समय से उसे इमरजेंसी में भर्ती करवा कर उपचार शुरू करवा दिया, जिससे उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
छात्रों को पढ़ाई के समय इंटर्नशिप भी कराया जाता है। इसी बीच मंगलवार रात में छात्र की ड्यूटी लगी थी। सुबह ड्यूटी रूम में दूसरे सहयोगी आए तो देखे कि छात्र बेसुध कमरे में लेटा था। हिलाने-डुलाने पर सांस चल रही थी लेकिन उसे सुध नहीं थी।
विज्ञापन
इसी बीच देर न करते हुए सहयोगियों और वरिष्ठ चिकित्सकों ने आनन-फानन में इमरजेंसी में भर्ती करवाया और उपचार शुरू किया। थोड़ी देर बाद छात्र को होश आ गया और हालत स्थिर हो गई। बंगलूरू का रहने वाला छात्र कुछ दिन पहले ही एम्स की छुट्टी बिताकर अपने घर से लौटकर आया था। जब वह गोरखपुर आया था तो उसकी मां भी आईं।