फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation Gorakhpur will present before PM Modi documentary of struggle story of CM Yogi Adityanath in eradication of encephalitis

गोरखपुर नगर निगम: डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी सीएम योगी की संघर्ष गाथा, पीएम मोदी के सामने मॉडल के रूप में पेश होंगी याजनाएं

Sat, 02 Oct 2021 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 11:55 AM IST
सार

पांच, छह और सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ‘बदलते नगरीय परिवेश’ का उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रदेश के नगर निगमों के द्वारा उनकी अपनी उपलब्धियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इसी क्रम में नगर निगम गोरखपुर से इंसेफेलाइटिस पर लगाम लगाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को डॉक्यूमेंट्री के रूप में पेश करेगा।

विज्ञापन
Municipal Corporation Gorakhpur will present before PM Modi documentary of struggle story of CM Yogi Adityanath in eradication of encephalitis
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम गोरखपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पूर्वांचल की सबसे बड़ी विभीषिका इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) के उन्मूलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संघर्ष गाथा की डॉक्यूमेंट्री पेश करेगा। इसके साथ ही नगर निगम प्रधानमंत्री के सामने विद्युत शवदाह गृह, कान्हा उपवन समेत नगर निगम के विभिन्न योजनाओं को मॉडल के रूप में पेश करेगा।
विज्ञापन


दरअसल पांच, छह और सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ‘बदलते नगरीय परिवेश’ का उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रदेश के नगर निगमों के द्वारा उनकी अपनी उपलब्धियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इसी क्रम में नगर निगम गोरखपुर से इंसेफेलाइटिस पर लगाम लगाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को डॉक्यूमेंट्री के रूप में पेश करेगा। इसमें सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ द्वारा इंसेफेलाइटिस को खत्म करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक की संघर्ष गाथा को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम द्वारा बनाए गए प्रदूषणमुक्त विद्युत शवदाह गृह, छुट्टा पशुओं के आश्रय स्थल कान्हा उपवन, वन सिटी वन ऑपरेटर के तहत रामगढ़ ताल में गंदे पानी को गिरने से रोकने के लिए तोशिबा कंपनी की कार्यप्रणाली, गाड़ियों में डीजन-पेट्रोल पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए सिस्टम रेडिया फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरआईएफडी) आदि का मॉडल पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पूर्वांचल की सबसे बड़ी त्रासदी इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संघर्ष गाथा को डॉक्यूमेंट्री के रूप में पेश किया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर नगर निगम के विभिन्न कार्यों के मॉडल के रूप में भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed