फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The strike by 900 workers has affected construction work in 192 villages, and they have warned of a violent protest if they are not paid.

Gorakhpur News: आठ माह से मानदेय बकाया, मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से विकास कार्य ठप

Sat, 18 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The strike by 900 workers has affected construction work in 192 villages, and they have warned of a violent protest if they are not paid.
गोरखपुर। आठ माह से मानदेय बकाया रहने से आक्रोशित जिले के 900 मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कार्य बहिष्कार के चलते जिले के 192 गांवों में चल रहे अन्नपूर्णा भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और सीसी रोड सहित कई विकास कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन और ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर 16 से 25 अप्रैल तक सभी 20 विकास खंडों में हड़ताल की जा रही है। कर्मियों ने तहसीलों पर प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए मानदेय, ईपीएफ और नियमितीकरण की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि आठ माह से मानदेय और दो वर्षों से ईपीएफ नहीं मिला, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं, मजदूरों का 30 करोड़ और सामग्री मद में करीब 100 करोड़ रुपये बकाया है। डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed