फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The sleeper coach of Satyagraha is crowded like a general coach...even the passengers sitting in the train are troubled.

Gorakhpur News: सत्याग्रह के स्लीपर कोच में जनरल जैसी भीड़...ट्रेन में बैठ यात्री भी परेशान

Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The sleeper coach of Satyagraha is crowded like a general coach...even the passengers sitting in the train are troubled.
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9पर गोरखधाम एक्सप्रेस से जाने के लिए लगी यात्रियों की लाइन।अमर उजा

विज्ञापन

- चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे लोग, नहीं चढ़ पाए कई यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। छठ और बिहार चुनाव के बाद से ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बिहार से गोरखपुर होकर जाने वाली ट्रेने में भीड़ की वजह से जनरल और स्लीपर कोच में कोई अंतर नहीं रह गया है। बुधवार को बिहार से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस में इतनी भीड़ थी कि जनरल ही नहीं स्लीपर कोच में भी घुसना मुश्किल था। धक्का-मुक्की के बीच बहुत से यात्री नहीं चढ़ पाए। वहीं, स्लीपर कोच में बैठे यात्री भी भीड़ ज्यादा होने से परेशान रहे।
रक्सौल से दोपहर 2:25 बजे आई सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में भारी भीड़ थी। कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी कोशिशों के बाद भी कई यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। इसमें कुछ यात्री वापस चले गए, जबकि कुछ यात्री दूसरी ट्रेनों से गए।
विज्ञापन

इसी तरह नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन करीब 10 घंटे की देरी से आई। इस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री परेशान हो गए। ट्रेन का इंतजार कर रहे रंजीत ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन कराकर फंस गया। जितनी देरी से ट्रेन आई उतने में तो यात्रा पूरी हो जाती। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर यात्रा करने वाली यात्री सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। ट्रेन आने के बीस मिनट पहले आरपीएफ ने लाइन में खड़ा कर दिया। ट्रेन आने के बाद यात्रियों को क्रमवार चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed