फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The server was down all day, registration took an extra hour in the evening

Gorakhpur News: दिन भर सर्वर ने छकाया, शाम को एक घंटे अतिरिक्त हुई रजिस्ट्री

Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The server was down all day, registration took an extra hour in the evening

विज्ञापन
- सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री के लिए इंतजार करते रहे लोग

गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग का सर्वर बुधवार को दिन भर डाउन रहा। इसके चलते रजिस्ट्री कार्य बार-बार प्रभावित होता रहा। शाम चार बजे के बाद स्थिति सुधरी तो भीड़ संभालने के लिए शासन से एक घंटे की अतिरिक्त अनुमति लेनी पड़ी। फिर भी तमाम लोगों को निराश वापस लौटना पड़ा।
सदर के दोनों रजिस्ट्री दफ्तरों को मिलाकर हर दिन 150 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे दफ्तर खुला तो सर्वर डाउन था। इसके चलते रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई। दोपहर में कुछ देर के लिए स्थिति सुधरी लेकिन जल्द ही फिर दिक्कत आ गई। शाम चार बजे तक चार-पांच रजिस्ट्रियां ही हो पाई थीं। शाम पांच बजे जब सर्वर सही हुआ तो 10 से अधिक लोग इंतजार में थे। इसके बाद शासन से विशेष अनुमति मांगी गई तब जाकर तेजी से काम निपटाया गया। देवरिया से एक जमीन की रजिस्ट्री कराने आईं सुभावती देवी के बैनामा लेखक ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से डेढ़ घंटे तक क्रेता-विक्रेता व गवाह बैठे रहे। इस बीच विक्रेता व एक गवाह वापस लौट गए, इस वजह से रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अब वे सोमवार को रजिस्ट्री कराएंगे। इंतजार में बैठे रमेश मिश्र, राजेंद्र जायसवाल, द्रौपदी देवी आदि ने देर शाम रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन

इस संबंध में एआईजी स्टांप संजय दूबे ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन सर्वर की गड़बड़ी के चलते दिक्कत आई। देर शाम एक घंटे का अतिरिक्त समय लेकर रजिस्ट्री कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले होता है ऑनलाइन आवेदन, फिर होती है रजिस्ट्री

रजिस्ट्री दफ्तर में प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है। क्रेता-विक्रेता के बीच सहमति के आधार पर बिक्री से संबंधित अभिलेख तैयार कर सुबह ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फिर स्टांप ड्यूटी का मिलान, गवाहों के बयान आदि का सत्यापन होता है। इसके बाद अभिलेखों को स्कैन कर रजिस्ट्री के लिए अपलोड किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में दो बार सर्वर के ठीक रहने की जरूरत पड़ती है। अगर ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाया तो रजिस्ट्री नहीं होती है। कई बार आवेदन होने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो पाती है। बुधवार को बारी-बारी दोनों सर्वर आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed