फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Sangh is undeterred by neglect and opposition.

Gorakhpur News: उपेक्षा और विरोध से नहीं घबराता संघ

Thu, 10 Sep 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Sangh is undeterred by neglect and opposition.

विज्ञापन
- आरएसएस के युवा उद्यमी संवाद में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख ने उद्यमियों से वर्तमान चुनौतियों पर किया संवाद

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने पर महानगर इकाई की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में युवा उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने उद्यमियों से वर्तमान चुनौतियों पर किया संवाद करते हुए कहा कि संघ तमाम पाबंदी और झंझावात को झेल कर आगे बढ़ा। संघ ने शुरु से ही उपहास और उपेक्षा का सामना किया है इसलिए उपेक्षा व विरोध से घबराता नहीं है। संघ की स्थापना देश समाज के लिए अच्छा करने के लिए हुआ।

अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख ने कहा कि संघ सकारात्मक सोच के साथ चलता है। शताब्दी वर्ष में जिनको विरोधी माना जाता है वो भी संघ से प्रभावित हुए ऐसा सामने आया है। अभी तक 10 करोड़ से ऊपर परिवारों में चाहे वो किसी भी धर्म जाति-पंथ के हो सबसे संपर्क हुआ। संघ प्रयास करता है कि युवा पीढ़ी अच्छा सोचे, अच्छा बोले और अच्छा करे, यही देश भक्ति है। आज युवा पीढ़ी के योगदान के कारण भारत विश्व स्तर पर अग्रणी देशों की आंखों में आंखें डालकर बात कर रहा है। विश्व में भारत की स्वीकार्यता बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत के युवाओं में बहुत दमखम है। यहां के युवाओं की सोच बुद्धिमत्ता बहुत ही उच्च और अच्छी है। युवा को दीर्घकालिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर कार्य नियोजन करना चाहिए। उन्होंने संवाद सत्र के दौरान युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम अध्यक्ष युवा उद्यमी समीक्षक रामानी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सह भाग कार्यवाह संतोष ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह संजय, विभाग प्रचारक अजय नारायण, प्रो. संजीत गुप्ता, रामनाथ गुप्त, संजय जायसवाल के साथ युवा व्यवसायी, डॉक्टर, वकील, उद्यमी, चार्टर्ड एकाउंटेंट, इंजीनियर सहित आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed