फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The RSS General Secretary will hold a dialogue on Hindutva among five thousand people from the Hindu community.

Gorakhpur News: हिंदू समाज के पांच हजार लोगों के बीच हिंदुत्व पर संवाद करेंगे आरएसएस सरकार्यवाह

Sun, 14 Dec 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The RSS General Secretary will hold a dialogue on Hindutva among five thousand people from the Hindu community.
- आज शाम ट्रेन से गोरखपुर पहुंचेगे सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
विज्ञापन

- 17 की सुबह प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद और दोपहर में हिंदू सम्मेलन को करेंगे संबोधित करेंगे
- सरस्वती विद्या मंदिर में संघ के पदाधिकारियों ने की तैयारी बैठक, दी गई जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तीन दिवसीय प्रवास पर सोमवार की शाम ट्रेन से आएंगे। रात में माधव धाम में प्रांत प्रचारकों और प्रबुद्ध वर्ग के कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे। 16 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन में भाग लेने संतकबीरनगर जाएंगे और 17 की सुबह गोरखपुर क्लब में प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे और दोपहर में खारोबार में खेल मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रमों की सफलता को लेकर रविवार को आरएसएस के प्रचारकों एवं स्वयंसेवकों ने सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक कर रणनीति तैयार की। 17 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से गोरखपुर क्लब में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में 500 विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रोफेसर, डॉक्टर, उद्यमी व समाजसेवी शामिल हैं। कार्यक्रम में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का संबोधन होगा और वे संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जज प्रभाकर मिश्र करेंगे। वहीं, खोराबार खेल मैदान में दोपहर दो बजे से आयोजित हिंदू सम्मेलन में करीब पांच हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्यमी चैतराम पहुजा करेंगे। बैठक में व्यवस्था समिति और संचालन टोली को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। बताया गया कि सोमवार से हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजन स्थल पर टेंट और मंच बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed