{"_id":"6945adb4611beaa5b2026332","slug":"the-risk-of-illness-increases-during-the-cold-weather-with-the-elderly-and-children-being-most-affected-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1170727-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ठंड में बीमारियों का बढ़ा खतरा, बुजुर्ग-बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ठंड में बीमारियों का बढ़ा खतरा, बुजुर्ग-बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कड़ाके की ठंड से बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, अस्थमा और हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सुबह और रात के समय गलन अधिक होने से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के डॉ. बीके सुमन ने बताया कि ठंड का मौसम बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी प्रभावित करता है। बीपी, सांस और अस्थमा रोगियों के लिए ठंड का मौसम परेशानी का कारण बन रहा है। अस्पताल में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। ठंड के मौसम में बचाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। यदि किसी को कोई समस्या आ रही है तो उसे तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
-- --
ठंड से बचाव के उपाय
- पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें
- अनावश्य बाहर न निकलें
- यदि कोई पहले से बीमार है तो नियमित दवा का सेवन करते रहें
- गुनगुने पानी का सेवन करें
-- -- -
ठंड में बुजुर्गों को होने वाली बीमारियां
ठंड बढ़ने पर बुजुर्गों में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और जोड़ों का दर्द (आर्थराइटिस) बढ़ जाता है। अस्थमा और सीओपीडी जैसी सांस की बीमारियां भी गंभीर हो सकती हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण निमोनिया और फ्लू का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
-- --
बच्चों में ठंड से होने वाली बीमारियां
ठंड के मौसम में आमतौर पर बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, और निमोनिया की शिकायत ज्यादा होती है।