फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The rates will be decided in the board meeting of GIDA, the process will start soon.

Gorakhpur News: फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन को अंतिम मंजूरी जल्द

Thu, 21 May 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The rates will be decided in the board meeting of GIDA, the process will start soon.
गीडा की बोर्ड बैठक में तय होंगे रेट, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

कारोबारियों को मिलेगा बड़ा मौका

गोरखपुर। छोटे कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में फ्लैटेड फैक्टरी परियोजना आवंटन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंच गई है।आगामी बोर्ड बैठक में आवंटन की दरों को मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
गीडा के सेक्टर 13 में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत विकसित इस फ्लैटेड फैक्टरी में कुल 80 औद्योगिक इकाइयां बनाई गई हैं। करीब 42.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना में छोटे और मध्यम उद्यमियों को रेडीमेड गारमेंट उद्योग स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यहां उद्यमियों को प्लग एंड प्ले सुविधा मिलेगी। बिना बड़े आधारभूत निवेश के सीधे उत्पादन शुरू किया जा सकेगा। इससे नए कारोबारियों को कम लागत में उद्योग लगाने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में प्रदर्शनी हॉल, मार्केटिंग आउटलेट, अग्निशमन व्यवस्था, अलग-अलग लिफ्ट और महिला कर्मियों के बच्चों के लिए विशेष स्थान जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी शुरू होने से गोरखपुर का गारमेंट उद्योग राष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहुंच बना सकेगा। उन्होंने कहा कि आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी कर इकाइयों को उद्यमियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


फ्लैटेड फैक्टरी क्या है....

फ्लैटेड फैक्ट्री एक बहुमंजिला औद्योगिक इमारत (मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग) होती है, जिसे छोटे और मध्यम उद्योगों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक ही बड़ी इमारत के भीतर कई छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां या फ्लैट होते हैं, जहां उद्यमी अपने गैर-प्रदूषणकारी उद्योग आसानी से चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed