Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The raid will take place in two shifts today and tomorrow.

Gorakhpur News: आज और कल दो पालियों में होगी रेट

Wed, 04 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The raid will take place in two shifts today and tomorrow.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट)-2026 चार और पांच नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

चार नवंबर को सुबह की पाली में हिंदी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस और मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास की परीक्षा होगी। शाम की पाली में भूगोल, विधि, दृश्य कला, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान और दर्शनशास्त्र के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पांच नवंबर को सुबह की पाली में कृषि, गणित, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, व्यवसाय प्रशासन, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। शाम की पाली में प्राणी विज्ञान, अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृत, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, रक्षा अध्ययन और फार्मेसी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed