{"_id":"69c05b1f8ecdc049e100b7c9","slug":"the-project-is-worth-rs-25-crore-and-work-will-commence-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265991-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 20 पार्कों में लगेंगे ओपन जिम, नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 20 पार्कों में लगेंगे ओपन जिम, नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 2.5 करोड़ रुपये की है परियोजना, जल्द शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महानगर के 20 पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के लिए राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पहले ही प्रदान कर दी गई थी। अब इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
इस परियोजना पर लगभग दो करोड़ चार लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत शहर के चयनित 20 पार्कों में आधुनिक ओपन जिम लगाए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए करीब 15 प्रकार के अत्याधुनिक जिम उपकरण उपलब्ध होंगे। इन उपकरणों का उपयोग आम नागरिक निशुल्क कर सकेंगे।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर मिशन निदेशालय को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया की गई है। बता दें कि नगर निगम की भूमि पर स्थित पार्कों में जिम स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक ओपन जिम लगभग 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को खुले वातावरण में व्यायाम करने की सुविधा मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि इस पार्कों में ओपन जिम बनने से शहर के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पार्कों में लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि ओपन जिम की स्थापना के बाद इनके संचालन, रखरखाव और अनुरक्षण की जिम्मेदारी नगर निगम गोरखपुर की ओर से अपने संसाधनों से निभाई जाएगी। टेंडर इसके लिए कर दिया गया है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।