{"_id":"698b97d921bd9855700af8e0","slug":"the-principals-absence-increased-tension-and-the-girl-students-also-imprisoned-themselves-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1225596-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी ने बढ़ाया तनाव, छात्राओं ने भी खुद काे किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी ने बढ़ाया तनाव, छात्राओं ने भी खुद काे किया कैद
Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
भरोहिया (गोरखपुर)। नवोदय विद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल की स्थिति और भी तनावपूर्ण बनी रही। छात्रों के साथ छात्राओं ने भी खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया और अधिकारियों के आने पर भी किसी तरह की बातचीत से पहले अपनी शर्त रखी कि डीएम स्वयं मौके पर आएं और स्कूल स्टाफ व वार्डन को हटाया जाए। घंटों की मशक्कत और वार्ता के बाद अधिकारियों के आश्वासन मिलने पर छात्राओं ने बाहर आकर संवाद किया, लेकिन भोजन और रात का खाना खाने से पूरी तरह इन्कार किया। इसका कारण प्रधानाचार्य की गैरमौजूदगी रही।
छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल सोमवार शाम से किसी कार्य का हवाला देकर विद्यालय नहीं आए। उनके गायब रहने से छात्रों में शक और आक्रोश और बढ़ गया। छात्र प्रिंसिपल की इस गैरमौजूदगी को शिक्षक की मौत के पीछे जिम्मेदार मान रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना था कि शिक्षक अभय प्रताप सिंह छुट्टी लेकर अपने घर बस्ती गए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद बाइक से विद्यालय लौटते समय हाईवे पर हादसे में उनकी मौत हो गई। विद्यालय में अभय प्रताप सिंह लोकप्रिय थे। छात्र-छात्राएं उन्हें केवल शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और अभिभावक मानते थे। उनके सरल स्वभाव और सहयोगी व्यवहार के कारण विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उनका सम्मान करते थे। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल की ओर से अभय प्रताप सिंह को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन पर अनावश्यक दबाव डाला जाता था, जिससे वह लगातार तनाव में रहते थे। छात्रों का आरोप है कि तनाव उनकी असमय मृत्यु का कारण बना।
विज्ञापन
पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप
मृत शिक्षक की पत्नी मधुलिका सिंह बस्ती में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि उनके पति को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घर में पारिवारिक कार्यक्रम के कारण उनके पति 7 तारीख तक छुट्टी पर थे, लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें जबरन ड्यूटी के लिए बुलाया। मधुलिका ने स्पष्ट कहा कि प्रिंसिपल की वजह से उनके पति की मौत हुई और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अभय प्रताप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे की उम्र 14 वर्ष और छोटे की 11 वर्ष है। उनकी मौत से परिवार के साथ छात्र-छात्राओं में भी गहरा दुख हुआ है।