{"_id":"69541dc2b7b2dadbae06a214","slug":"the-postal-assistant-posted-at-raptinagar-post-office-has-been-suspended-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1181869-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्तीनगर के पोस्ट ऑफिस में तैनात डाक सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्तीनगर के पोस्ट ऑफिस में तैनात डाक सहायक निलंबित
विज्ञापन
- एक माह से सरकारी धन प्रधान डाकघर के कोषागार में जमा न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राप्तीनगर के पोस्ट ऑफिस के पार्सल कार्यालय में तैनात डाक सहायक हरिकेश को प्रवर अधीक्षक वी कृष्णा ने निलंबित कर दिया है। हरिकेश पर आरोप है कि उसने एक माह से सरकारी धन प्रधान डाकघर के कोषागार में जमा नहीं कराया। मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई और विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले मोहद्दीपुर के उप डाकघर में तैनात एक कर्मचारी ने भी सरकारी धन मुख्य डाकघर में जमा नहीं कराया था। पोस्ट मास्टर जनरल की सख्ती के बाद उसने रकम जमा कराई थी। राप्तीनगर के आरोग्य मंदिर पोस्ट ऑफिस में तैनात हरिकेश पर आरोप है कि उसने पार्सल कार्यालय में जमा होने वाले धन में गड़बड़ी की। लगभग एक माह से वह राशि मुख्य डाकघर में जमा नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत पोस्ट मास्टर ने अधिकारियों से की। इसके बाद एसएसपी ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर प्रवर डाक अधीक्षक ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि रुपये जमा न कराने पर प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने कई बार उनसे जमा कराने को कहा लेकिन वह लापरवाही करते रहे।
इस संबंध में एसएसपी वी कृष्णा ने बताया कि जांच के आधार पर कर्मचारी को निलंबित किया गया है। प्रकरण की विभागीय जांच अभी जारी है।