फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The portal for booking solar pumps will remain open till December 15.

Gorakhpur News: सोलर पंप की बुकिंग के लिए 15 दिसंबर तक खुला रहेगा पोर्टल

Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The portal for booking solar pumps will remain open till December 15.
- ई-लॉटरी के माध्यम से होगा कृषकों का चयन
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजनान्तर्गत सोलर पंप की बुकिंग के लिए विभागीय पोर्टल 15 दिसम्बर तक खुला रहेगा।
यह जानकारी उप निदेशक कृषि धनंजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सोलर पंप की बुकिंग के लिए कृषक का पंजीकरण विभागीय वेबसाइट https//agriculture.up.nic.in के दर्शन पोर्टल-1 पर होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पंप के लिए बुकिंग कर लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग के समय 5000 रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र से किसान पंजीकरण संख्या या आधार से कृषक अपनी आवश्यकतानुसार सोलर पंप का चयन कर सकते है। 02 एचपी के लिए 4 इंच, 3 एवं 5 एचपी के लिए 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 एचपी के लिए 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस कृषक द्वारा अपना पंजीकरण नहीं कराया गया है वह कृषक अपना पंजीकरण कृषि विभाग के पोर्टल दर्शन पोर्टल-2 पर कराते हुए कार्यालय से सत्यापन उपरान्त सोलर पम्प का बुकिंग कर सकते हैं। सोलर पम्प बुकिंग उपरान्त कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed