{"_id":"69e692557546dc5b7a0513ad","slug":"the-police-transport-department-and-pollution-control-board-on-monday-launched-a-joint-drive-against-noise-pollution-caused-by-modified-silencers-on-motorcycles-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295824-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, नौ बाइक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, नौ बाइक का चालान
Tue, 21 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में मोटरसाइकिलों के मोडिफाइड साइलेंसर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को पुलिस, परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त अभियान चलाया। यह अभियान मोहद्दीपुर चौराहा और नौका विहार चौराहा के पास संचालित किया गया, जहां तेज आवाज करने वाले वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल नौ मोटरसाइकिलों पर मोडिफाइड साइलेंसर पाए गए, जिनके खिलाफ ध्वनि प्रदूषण के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन पर 15-15 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए भी संस्तुति की गई है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में ध्वनि प्रदूषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में एसपी ट्रैफिक, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय कुमार झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आलोक शर्मा, साइंटिफिक असिस्टेंट राम मिलन वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज राय, अजीत पांडेय सहित परिवहन व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।