फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The police started searching for the criminals with the help of CCTV cameras installed around the incident site.

Gorakhpur News: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भाई से दिनदहाड़े 32 हजार रुपये की लूट

Thu, 12 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The police started searching for the criminals with the help of CCTV cameras installed around the incident site.
भरोहिया/भगवानपुर (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोडवारी पुल के पास ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के भाई सुदामा उर्फ चिंटू भारती से 32 हजार रुपये की लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भुईधरपुर निवासी 15 वर्षीय सुदामा उर्फ चिंटू भारती बुधवार दोपहर को पीपीगंज स्थित बैंक से रुपये निकालकर अपने बड़े भाई मुकेश भारती के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) की ओर जा रहा था। मुकेश भारती नगर क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। चिंटू बैंक से करीब 32 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर बाइक से बढ़या रोड की ओर जा रहा था। रास्ते में वह गोडवारी पुल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने धमकाते हुए बैग छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद बाद चिंटू ने वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसी बीच स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इधर, सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह थानाप्रभारी अरुण सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसबीच एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीमों को बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर, दिनदहाड़े हुई लूट पर स्थानीय व्यापारियों में चिंता और आक्रोश जताया। उनका कहना है कि पुल और सूनसान मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed