फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The police officer is collecting donations in his account to build a temple in the village.

Gorakhpur News: गांव में मंदिर बनाने के लिए खाते में चंदा ले रहे थानेदार

Fri, 24 Apr 2026 06:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The police officer is collecting donations in his account to build a temple in the village.
- एक संगठन ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, प्रमुख सचिव और एसएसपी को पत्र भेजकर की शिकायत, सीओ करेंगे जांच
विज्ञापन

- बड़हलगंज थाने का मामला, सोशल मीडिया पर शिकायती पत्र वायरल होने के बाद एसपी दक्षिणी ने लिया संज्ञान

गोरखपुर। दक्षिणांचल के एक थाने पर तैनात थानेदार पर गाजीपुर जिले में स्थित अपने गांव में मंदिर बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों से अपने बैंक खाते में चंदा लेने का आरोप लगा है। एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह, एडीजी और डीआईजी को शिकायती पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है। शिकायत पत्र और खाते में ऑनलाइन भेजे गए चंदे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेकर एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने सीओ गोला दरवेश को मामले की जांच सौंपी है।
एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव बालेंदु प्रसाद ओझा ने मुख्यमंत्री और आला अफसरों को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि थाने के प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर जिले में अपने पैतृक गांव में एक मंदिर के निर्माण के नाम पर क्षेत्र के आम नागरिकों और ग्राम प्रधानों से चंदा एकत्र कर रहे हैं। आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने कुछ लोगों पर चंदा देने के लिए दबाव भी बनाया है। थाने पर आने वाले फरियादियों से भी थानेदार पहले चंदा जमा करने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायती पत्र में दावा किया है कि चंदा रसीदों में दानदाताओं की ओर से दी गई राशि दर्ज की गई है लेकिन काउंटर फाइल पर कोई विवरण दर्ज नहीं है। इससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा थानेदार क्षेत्र में खुद को बजरंग बली का भक्त बताते हैं और चंदे की मांग कर रहे हैं। चंदा देने वालों में कुछ ने नकद तो कुछ ने थानेदार के बैंक खाते में ऑनलाइन रकम भेजी है। शिकायतकर्ता ने लेन-देन के साक्ष्य भी दिए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आशंका जताई है कि एकत्र धनराशि का दुरुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बेहद गंभीर है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच सीओ गोला दरवेश को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में शिकायतें सही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed