गोरखपुर: राप्तीनगर कार्यशाला के भरे जाएंगे गड्ढे, बदलेगी सूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि बसों के कारण वहां गड्ढे हो गए हैं। इसे जल्द ही भरवा दिया जाएगा। साथ ही वहां जल भराव से निजात के लिए पंप लगा दिए गए हैं। डीजल पंप खराब होने की जानकारी इंडियन ऑयल के जिम्मेदारों को दे दी गई है। सिविल से संबंधित जो भी कार्य यहां कराने हैं उनकी जानकारी के साथ ही फोटो ले लिया हूं। इसी सप्ताह एई से निरीक्षण कराने के बाद जल्द से जल्द कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
एक अगस्त से सड़कों पर होंगी सभी बसें
नोडल अधिकारी जयदीप वर्मा ने कार्यशाला के निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने आरएम को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए एक अगस्त तक सभी सरेंडर बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल कर लिया जाए जिससे अधिक से अधिक आय अर्जित की जा सके। उन्होंने निगम के प्रवर्तन कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग पर चेकिंग के साथ ही चालकों परिचालकों के वर्दी, जूते और लाइसेंस की भी जांच अवश्य करें।
इसके साथ ही किसी भी यात्री को बिना मास्क बसों में न बैठाएं। 50 प्रतिशत से कम लोडफैक्टर होने पर बसों का संचालन न हो। आरएम पीके तिवारी ने बताया कि अबतक 72 प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण करा लिया गया है। बैठक में सेवा प्रबंधक धनजी राम, एआरएम केके तिवारी, सीनियर फोरमैन अजय सहाय सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।