फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The pits of Raptinagar workshop will be filled, Surat will change

गोरखपुर: राप्तीनगर कार्यशाला के भरे जाएंगे गड्ढे, बदलेगी सूरत

Mon, 19 Jul 2021 09:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Jul 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
The pits of Raptinagar workshop will be filled, Surat will change
राप्तीनगर डिपो की कार्यशाला बदहाल। - फोटो : अमर उजाला।
परिवहन निगम के गोरखपुर के राप्तीनगर डिपो कार्यशाला परिसर के गड्ढों को जल्द ही भरा जाएगा। साथ ही कार्यशाला में व्याप्त जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। यह बातें रविवार को राप्तीनगर डिपो कार्यशाला का निरीक्षण करने के बाद परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक व गोरखपुर परिक्षेत्र के नोडल जयदीप वर्मा ने कहीं। अमर उजाला ने 17 जुलाई के अंक में राप्तीनगर कार्यशाला की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने राप्तीनगर डिपो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसों के कारण वहां गड्ढे हो गए हैं। इसे जल्द ही भरवा दिया जाएगा। साथ ही वहां जल भराव से निजात के लिए पंप लगा दिए गए हैं। डीजल पंप खराब होने की जानकारी इंडियन ऑयल के जिम्मेदारों को दे दी गई है। सिविल से संबंधित जो भी कार्य यहां कराने हैं उनकी जानकारी के साथ ही फोटो ले लिया हूं। इसी सप्ताह एई से निरीक्षण कराने के बाद जल्द से जल्द कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन


एक अगस्त से सड़कों पर होंगी सभी बसें
नोडल अधिकारी जयदीप वर्मा ने कार्यशाला के निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने आरएम को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए एक अगस्त तक सभी सरेंडर बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल कर लिया जाए जिससे अधिक से अधिक आय अर्जित की जा सके। उन्होंने निगम के प्रवर्तन कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग पर चेकिंग के साथ ही चालकों परिचालकों के वर्दी, जूते और लाइसेंस की भी जांच अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही किसी भी यात्री को बिना मास्क बसों में न बैठाएं। 50 प्रतिशत से कम लोडफैक्टर होने पर बसों का संचालन न हो। आरएम पीके तिवारी ने बताया कि अबतक 72 प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण करा लिया गया है। बैठक में सेवा प्रबंधक धनजी राम, एआरएम केके तिवारी, सीनियर फोरमैन अजय सहाय सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed