{"_id":"656f7b1a2f90c275250b0eb9","slug":"the-participants-were-mesmerized-by-reciting-gorakhvani-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-390856-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रतिभागियों ने गोरखवाणी सुनाकर किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रतिभागियों ने गोरखवाणी सुनाकर किया मंत्रमुग्ध
Wed, 06 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
- एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के दूसरे दिन आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
- योग में आयुष और अमन बने विजेता, चित्रकला में भी विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें प्रतिभागियों ने गोरखवाणी सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कबड्डी और योग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। चित्रकला और शिक्षाप्रद संतवचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
गोरखवाणी कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेतियाहाता और वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के सभागार में हुई। योगासन प्रतियोगिता का आयोजन प्रताप आश्रम और चित्रकला व कबड्डी का आयोजन दिग्विजयनाथ पीजी काॅलेज और महाराणा प्रताप पाॅलिटेक्निक काॅलेज में हुआ। जबकि शिक्षाप्रद संतवचन प्रतियोगिता भी दिग्विजयनाथ पीजी काॅलेज में हुई।
योगासन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ। कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष को मिला। गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ की छात्रा कृष्णा साहनी दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल की नीलिमा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के अमन द्विवेदी को पहला, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला देवी मंदिर के बृजेश मौर्य को दूसरा और अंंश मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के 32 संस्थानों के 58 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।