फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The pain of elderly complainants spilled out on the Sampoorna Samadhan Diwas.

समाधान दिवस में छलका दर्द: 'तीसरी बार आया हूं साहब...अब तो पैमाइश करवा दो' - 90 साल के गुलाब की गुहार

Sun, 17 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 May 2026 02:31 AM IST
सार

पिपराइच बेला निवासी 90 वर्षीय गुलाब जमीन की पैमाइश कराने की मांग लेकर एक बार फिर तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह लगातार तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आए हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है, फिर भी मजबूरी में तहसील आना पड़ रहा है। उनका कहना था कि हर बार केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
The pain of elderly complainants spilled out on the Sampoorna Samadhan Diwas.
संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों की भरमार रही। तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 208 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


हालांकि, कई बुजुर्ग फरियादी ऐसे भी रहे, जिन्हें बार-बार तहसील आने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। पिपराइच बेला निवासी 90 वर्षीय गुलाब जमीन की पैमाइश कराने की मांग लेकर एक बार फिर तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह लगातार तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उम्र अधिक होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है, फिर भी मजबूरी में तहसील आना पड़ रहा है। उनका कहना था कि हर बार केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा निवासी बुजुर्ग लालजी प्रसाद भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, नौसड़ निवासी पिंटू ने बताया कि वह छह बार तहसील का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन जमीन पैमाइश का मामला अब तक लंबित है। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नीरू सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed