फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The number of trains from Gorakhpur, Lucknow, and Varanasi will be doubled.

Gorakhpur News: गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी से ट्रेनों की संख्या होगी दोगुनी

Sat, 27 Dec 2025 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The number of trains from Gorakhpur, Lucknow, and Varanasi will be doubled.
- रेलवे बोर्ड ने अगले पांच वर्षों की योजना तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के तीन प्रमुख स्टेशनों गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी से अगले पांच वर्षों में ट्रेनों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही रूटवार ट्रेनों के संचालन की विस्तृत योजना तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने उन बड़े स्टेशनों पर, जहां यात्रियों की संख्या अधिक है, ट्रेनों के संचालन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए देशभर के 48 प्रमुख स्टेशनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशन शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में तीन नए रूटों पर नई रेल लाइन बिछाने के साथ-साथ दो बाईपास लाइनों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य बाईपास लाइनों की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में ट्रेनों की संख्या दोगुनी करने में अधिक कठिनाई नहीं होगी। वर्तमान में गोरखपुर स्टेशन से करीब 180 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग लाइनों की सुविधाओं के साथ मौजूदा टर्मिनलों का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों और उनके आसपास नए टर्मिनलों की पहचान कर उनका निर्माण कराया जाएगा। टर्मिनलों की क्षमता बढ़ाते समय आसपास के स्टेशनों को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि संचालन क्षमता का संतुलन बना रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed