{"_id":"65e236bb4ec9263953039284","slug":"the-noise-of-the-orchestra-and-dj-is-making-those-preparing-for-the-exam-restless-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-484102-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आर्केस्ट्रा-डीजे का शोर...परीक्षा की तैयारी करने वालों को कर रहा बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आर्केस्ट्रा-डीजे का शोर...परीक्षा की तैयारी करने वालों को कर रहा बेचैन
Sat, 02 Mar 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में छात्र रात में पढ़ाई में जुटे हैं, तो पास के मैरिज हाउस या फिर घर में बजने वाला डीजे उन्हें बेचैन कर दे रहा है। छात्रों का कहना है कि अगर वह जल्दी सोकर भोर में उठकर पढ़ने का फैसला लेते हैं तो तेज आवाज की वजह से नींद ही नहीं आ रही है। पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहते हैं तो बार-बार तेज आवाज की वजह से उनकी एकाग्रता भंग हो जा रही है। छात्रों की मांग है कि खुद के उत्साह में हमारे कॅरिअर के बारे में भी अगर आयोजन करने वाले सोचे तो सबका भला हो जाएगा।
विद्यार्थियों के मुताबिक, दिन में शोर-शराबे की वजह से ज्यादातर विद्यार्थी रात में पढ़ना पसंद करते हैं। घर में सबके सोने के बाद वे पढ़ाई शुरू करते हैं और लगभग दो या तीन बजे तक जारी रखते हैं। मगर शादियों में बज रहा डीजे और आर्केस्ट्रा विद्यार्थियों को परेशान कर रहा है। लोग देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं।
...
घर के पास मैरिज हॉल
शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां एक ही मोहल्ले में कई मैरिज हॉल हैं। अब शादियों के सीजन में बुकिंग हमेशा फुल रहती है। एक में डीजे धीरे बजे तो दूसरे में तेज। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होनी ही है। यह समस्या शहर के रुस्तमपुर, तारामंडल, पादरी बाजार, नंदानगर, बिछिया आदि इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि दिन में कई तरह के काम होते हैं। साथ ही गाड़ियों का शोर भी होता है। इसीलिए पढ़ने के लिए रात का समय सबसे अच्छा होता है। इसमें कोई अशांति नहीं होती। जो पढ़ते हैं वह याद भी रहता है। मगर तेज आवाज में बज रहा डीजे और आर्केस्ट्रा पढ़ाई में मन नहीं लगने देता। वहीं गाने कान में गूंजते रहते हैं।
विज्ञापन
बोले विद्यार्थी
बोर्ड परीक्षा का समय है। रात में आराम से पढ़ाई हो जाती है, लेकिन इस समय तेज आवाज डीजे से काफी परेशानी हो रही है। कान में गाने गूंजते हैं इससे पढ़ा हुआ भूलने लगता है। लोगों को डीजे का आवाज कम करके बजाना चाहिए।
- अनुज दिवाकर, इंटर
दिन में काफी शोर-शराबा रहता है। इसीलिए रात में तैयारी अच्छी हो जाती है, लेकिन जब भी आसपास में शादी होती है तो डीजे काफी परेशान करता है। देर रात में इसको बंद करवा देना चाहिए।
- हर्षित यादव, हाईस्कूल