फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The newly appointed Metropolitan President and other officials met the BJP State President.

जनता तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं : पंकज चौधरी

Sun, 07 Jun 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The newly appointed Metropolitan President and other officials met the BJP State President.

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले नवागत महानगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को हरिबंशराम गली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। भाजपा के नवागत महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से पांच से 21 जून तक चलने अभियान के बारे में जानकारी ली। कहा कि यह सबकी जिम्मेदारी है कि आमजन के बीच जाकर उनसे संवाद करें। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को प्रबुद्धजनों के नाम उपलब्ध करा दिए गए हैं जिनके घर जाकर उन्हें मिलना है। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

प्रबु़द्धजनों से मिलकर जनप्रतिनिधि करेंगे संवाद
गोरखपुर। भाजपा के सांसद, विधायक आठ जून से अपने-अपने क्षेत्र में 50-50 प्रबुद्धजनों से मिलेंगे और उनसे सरकार की उपलब्धियां साझा करेंगे। इस दौरान एक सेल्फ लेकर सोशल मीडिया पर साझा भी करेंगे जिसे पार्टी प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। शनिवार को महानगर कमेटी की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि सांसद को पांचों विधानसभा क्षेत्र में 10-10 और एलएलसी, विधायक को 50-50 घरों में जाना है। सूची में डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, रिटायर्ड जज या अधिकारी को शामिल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed