फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder done by poisoning suspicion incident took place due to friendship with a teenager

Gorakhpur News: जहर देकर की गई थी हत्या, किशोरी से दोस्ती में वारदात की आशंका

Tue, 28 Nov 2023 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस के पास नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
murder done by poisoning suspicion incident took place due to friendship with a teenager
पिपराइच इलाके के किशोर की हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षक करते एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव से अपहृत राजू की मौत जहर से हुई है। पोस्टमार्टम में जहर के साक्ष्य मिलने के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। किशोरी से दोस्ती में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


उधर, आशंका यही जताई जा रही है कि जहर देकर हत्या की गई है और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव के सिवान में फेंका गया है। क्योंकि, यह स्थान कुशीनगर के अहिरौली थाने में आता है, इस वजह से पुलिस भी अपनी सीमा में ही जांच पड़ताल कर रही थी और राजू का पता नहीं चल सका। अब अंतिम संस्कार कराने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में राजू को जानने वालों की माने तो उसका किसी लड़की से बातचीत होती थी। इस वजह से वह अक्सर ही फोन आने पर अकेले हो जाता है। अब उसका 18 नवंबर को घर से दोस्त के साथ लापता होना और फिर शव मिलने के बीच में वह किसके संपर्क में था, उसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि जिस दोस्त के साथ वह घर से निकला था, उसने भी पुलिस को यही बताया है कि हम लोग एक दोस्त के पास गए थे और इसके बाद वह अकेले ही कहीं चला गया। यह नहीं बताया कि कहां जा रहा है।

पुलिस इस कड़ी को सुलझाने के लिए उसके मोबाइल के डाटा रिकवरी में लगी है। मोबाइल लॉक होने की वजह से अभी खुला नहीं है, जिसे एक्सपर्ट खोलने की कोशिश में लगे हैं। कॉल डिटेल से पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हो सका है। इसी वजह से पुलिस मोबाइल के फोटो और अन्य डाटा की जांच कर रही है।

 

यह हुआ था
पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव निवासी संजय कुमार का बेटा राजू 18 नवंबर को घर से निकला था। उसे गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा गया था। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया। लेकिन, राजू घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद रविवार को गांव के सिवान में शवदाह गृह के पास उसका क्षत विक्षत शव मिला। सिर गायब था और जबड़ा दूर पड़ा था। अब पोस्टमार्टम से साफ हो गया है कि जहर से मौत हुई है, यानी शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया था।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस के पास नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed