शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के कारण अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल की निगरानी में नौ नाले और जलभराव वाले स्थान हाई रिस्क श्रेणी में पहुंच गए, जबकि 10 अन्य स्थानों को मीडियम रिस्क श्रेणी में रखा गया। रामगढ़ताल में पहले से ही 75 प्रतिशत से अधिक पानी भरा है। इस वजह से तेज बारिश की स्थिति में जलनिकासी प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई।
Gorakhpur News: तेज बारिश से 9 नाले ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी-पंप से 2-3 घंटे में निकाला गया पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
सार
हाई रिस्क श्रेणी में भरवलिया नाला, तारामंडल नाला, बेहरामपुर-इलाहीबाग नाला, तिवारीपुर थाना रोड नाला, चकसा हुसैन-पचपेड़वा नाला, महुई-सुघरपुर-फुलवरिया नाला, रामजानकी नगर, बाशारतपुर हॉटस्पॉट व साहबगंज के खोखर टोला और रहमत नगर क्षेत्र प्रमुख रूप से प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन